फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother and two sons died due to electric shock

Jhansi News: करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की मौत

Tue, 11 Mar 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mother and two sons died due to electric shock
- कई घंटे तक खेत में अचेत हाल में पड़े रहे तीनों, गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। उल्दन थाना के बंगरा इलाके में सोमवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से मां और उसके दोनों बेटों की मौत हो गई। एक बेटा लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी था। खेत में तीनों के शव कई घंटे पड़े रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शव को खेत से बाहर निकलवाया। पुलिस खेत में करंट आने की वजह तलाश रही है।

बंगरा के बड़ी माता मंदिर के पास रहने वाली हरकुंवर (69) सोमवार सुबह करीब छह बजे बड़े बेटे काशीराम (45) के साथ खेत में सिंचाई करने गई थीं। खेत में नलकूप का तार टूटकर पड़ा था। इससे पूरे खेत में करंट फैल गया। मां-बेटे उसी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे छोटा बेटा नरेंद्र (34) भी खेत में पहुंचा। मां एवं बड़े भाई की हालत देख वह भी खेत की ओर दौड़ा। खेत में पहुंचते ही वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। कुछ देर बाद काशीराम की पत्नी रामा देवी खेत में पहुंचीं। झुलसी अवस्था में तीनों को देख वह चीख उठी। खेत में जाने की कोशिश करने पर उसे भी करंट का झटका लगा। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण जुट गए। उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील, चौकी प्रभारी दिलीप पांडेय भी पहुंच गए। तार हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। हरकुंवर के हाथ बुरी तरह झुलसे थे। काशीराम एवं नरेंद्र भी बुरी तरह झुलसे थे। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खेत में करंट किस वजह से फैला, इसकी भी जांच कराई जा रही है। - अजय कुमार श्रोत्रीय, सीओ, टहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed