फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mother and maternal grandfather both drowned in river while rescue daughter in lalitpur

यूपीः बेटी को बचाने में मां और नाना की पानी में डूबने से मौत, बच्ची बची

Sun, 20 Dec 2020 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Dec 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
mother and maternal grandfather both drowned in river while rescue daughter in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

रविवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माताटीला बांध के सीताकुंड में पैर फिसलने से गिरी बेटी को बचाने में मां और नाना की पानी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचा लिया।

विज्ञापन


केरल के त्रिवेंद्रम की नाजिया आर हसन केन्द्रीय विद्यालय तालबेहट में अंग्रेजी विषय की अध्यापिका थीं। रविवार को वह अपने पिता हसनेर टीपी और अपनी पांच वर्षीय बेटी फैजी के साथ कपड़े साफ करने और नहाने माताटीला बांध स्थित सीताकुंड गईं थीं। कपड़े साफ करते समय फैजी का पैर फिसल गया जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। नाजिया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गहरे पानी में चली गई। यह देख फैजी के नाना हसनेर टीपी भी पानी में कूद गए। 
विज्ञापन


तीनों पानी के बहाव में बहने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग पानी में कूद गए। मासूम फैजी को बचा लिया गया लेकिन मां नाजिया (32) और नाना हसनेर टीपी (60) की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बांध के गेटों को बंद करवा कर गोताखोरों से दोनों के शवों की तलाश करवाईऱ्।  शवों को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed