फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother also died after two innocent children

Jhansi News: दो मासूम बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mother also died after two innocent children
झांसी। खैलार गांव के पास मंगलवार सुबह हादसे में घायल मां ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके पांच साल के बेटे एवं सात साल के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन उसका शव लेकर झांसी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ललितपुर के डगरपुर गांव निवासी बादाम सिंह अपनी पत्नी निराशा (23) बेटे अनुराग (5) एवं भतीजे दिव्यांश (7) को लेकर पालींदा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। सभी एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह घर लौट रहे थे। खैलार के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बादाम तेज रफ्तार में होने से मोटर साइकिल नहीं संभाल सका और पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में मौके पर ही अनुराग और दिव्यांश ने दम तोड़ दिया जबकि निराशा गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया था लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बादाम हादसे में मामूली तौर पर घायल है। बादाम बिजौली स्थित एक साबुन फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed