फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Most youngsters don't even know who Sumitranandan Pant is: Sumita

ज्यादातर युवाओं को पता ही नहीं कि सुमित्रानंदन पंत कौन हैं: सुमिता

Mon, 27 Mar 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Most youngsters don't even know who Sumitranandan Pant is: Sumita
झांसी। हिंदी जगत के जाने माने कवि सुमित्रानंदन पंत की बेटी सुमिता पंत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी साहित्य से दूर होती जा रही है। ज्यादातर युवाओं को पता ही नहीं है कि सुमित्रानंदन पंत कौन हैं। इसलिए दिल्ली में तो वो उनका नाम नहीं बताती हैं। क्योंकि, उनका नाम बताने पर जब कोई ये पूछता है कि ये कौन थे, तो बहुत दुख होता है। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं सुमिता पंत ने कहा कि आज कल परिजन खुद किताबें नहीं पढ़ते हैं। इसी वजह से बच्चों को भी साहित्य के प्रति लगाव नहीं हो पाता है। जबकि, साहित्य से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक सवाल के जवाब में बोलीं कि साहित्य में भाषा का सरलीकरण बहुत जरूरी है। तभी युवा इससे जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में फिल्मों में बहुत अधिक गालियों का इस्तेमाल हो रहा है। इससे भी वह बहुत दुखी हैं। फिल्मों में अभद्र भाषा सुनकर बच्चे भी गालियां देता शुरू कर देते हैं। सेंसर बोर्ड को इसको लेकर बहुत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार में मिला माहौल तो पांच साल से लिखने लगीं
सुमिता पंत ने बताया कि पिता साहित्यकार थे, उन्हें शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई का माहौल मिला। इसलिए पांच साल की उम्र में ही उन्होंने लिखना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता को उनके जन्मदिन पर पतंग और कछुआ नामक किताब उपहार स्वरूप भेंट करना चाहती थीं। मगर उसके पहले ही उनका निधन हो गया। उन्होंने बच्चों की चार-पांच किताबें लिखी हैं। अब उनकी इच्छा है कि अपने पिता की किताबों का अंग्रेजी में अनुवाद किया जाए। किताबों की कॉफी टेबल बुक भी छपवाई जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed