{"_id":"58713e854f1c1bff781585bd","slug":"morning-fog-then-sunny-in-the-afternoon-and-evening-light-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा तो दोपहर में धूप और शाम को हल्की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा तो दोपहर में धूप और शाम को हल्की ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
winter jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बर्फवारी का असर शनिवार को यहां भी देखने को मिला। सुबह बादल छाए रहे और घना कोहरा भी रहा। इससे ठंड बढ़ गई। हालांकि, दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, जिससे रात में हल्की सर्दी रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 25 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश हो सकती है।
वेग कम होने की वजह से पहाड़ों की सर्द हवाएं यहां अपना असर नहीं दिखा पा रहीं थीं, जिससे चार - पांच दिनों से हल्की सर्दी पड़ रही थी। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह दस बजे तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद धूप निकल आई। दिन भर तीखी धूप खिली रही। इससे एक बार फिर लोगों के शरीर से गर्म कपड़ों का बोझ कम हो गया। रात में गुलाबी सर्दी रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 25 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र के अनुसार अभी एक-दो दिन बादल छाए रहने की संभावना है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
बचे मौसम के दुष्प्रभावों से
हृदय और अस्थमा रोगियों के लिए मौसम का यह मिजाज खतरनाक है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जकी सिद्दीकी ने बताया कि हल्की से गर्मी का अहसास होने पर गर्म कपड़े उतारना ठीक नहीं है। हवा से बचना जरूरी है। गुनगुना पानी पीना बेहतर होगा। बच्चे व वृद्ध विशेष सावधानी बरतें।