{"_id":"629fa316c2a8a632e21d0c2c","slug":"more-than-three-acres-of-municipal-land-was-in-the-darkness-of-oblivion-for-years-jhansi-news-jhs22236539","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से गुमनामी के अंधेरे में थी नगर निगम की तीन एकड़ से अधिक जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से गुमनामी के अंधेरे में थी नगर निगम की तीन एकड़ से अधिक जमीन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते द्वारा उन्नाव गेट स्थित तीन एकड़ से अधिक जमीन की पैमाइश कर कब्जे में लेकर सीमांकन किया है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
उन्नाव गेट चौके के समीप मौजा झांसी खास स्थित गाटा संख्या 3849, 3850, 3853, 3855, 3857, 3859, 3860, 3861, 3582, 3563, 3865 व 3866 स्थित तीन एकड़ दस डिसमिल जमीन सालों से गुमनामी के अंधेरी में थी। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई भी सुध नहीं लिए जाने के कारण आस-पास के लोगों द्वारा निजी कार्यों के लिए जमीन पर कब्जा जमा लिया गया था। लेकिन सरकारी फरमान जारी होते ही नगर निगम के अफसरों द्वारा नगर निगम की जमीनों की तलाश को शुरू किया। जिसके तहत उन्नाव गेट स्थित तीन एकड़ से अधिक जमीन की पैमाइश कर जमीन को कब्जे में लेकर सीमांकन कर दिया। इस मौके पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, राजस्व निरीक्षक सीताराम, कानूनगो प्रकाश चंद सोनी, लेखपाल राम सहाय तिवारी, अमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया की नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा उन्नाव गेट स्थित तीन एकड़ दस डिसमिल जमीन का सीमांकन किया गया है।