{"_id":"63fe3b76e92d2f14a4071804","slug":"more-than-one-thousand-handpumps-are-bad-when-will-they-improve-not-getting-the-answer-jhansi-news-jhs239804469-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक हजार से अधिक हैंडपंप खराब, कब सुधरेंगे... इसका नहीं मिल रहा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक हजार से अधिक हैंडपंप खराब, कब सुधरेंगे... इसका नहीं मिल रहा जवाब
विज्ञापन
झांसी। गर्मी शुरू होने से पहले ही जिले में पानी का संकट खड़ा होने लगा है। एक हजार से अधिक हैंडपंप खराब होने से मई-जून में बड़ी दिक्कत आ सकती है। लोगों का कहना है कि अपने क्षेत्र में खराब हैंडपंप की समस्या के बारे में वह कई बार संबंधित विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ये हैंडपंप कब ठीक होंगे, इसका कोई सही जवाब नहीं मिल रहा है।
विभाग के मुताबिक जनपद में 5794 हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें 1000 से ज्यादा हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं। इसके अलावा कई हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। लेकिन इनकी तरफ जिम्मेदार अफसरों की निगाहें नहीं जा रही हैं। जबकि सबसे अधिक समस्या गर्मियों में होती है। उधर, अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल के मुताबिक गर्मी आने वाली है, इसलिए लगातार हैंडपंप मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।
यहां-यहां हैं हैंडपंप खराब
झांसी में 130, गुरसराय में 90, गरौठा में 210, बरुआसागर में 85, टोड़ीफतेहपुर में 60, मोंठ में 115, एरच में 95, चिरगांव में 110, बड़ागांव में 105 से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं। विभाग द्वारा इन हैंडपंपों की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इनकी मरम्मत कराई जाएगी।