फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than eleven thousand complaints registered on 'Rail Madad' portal

‘रेल मदद’ पोर्टल पर ग्यारह हजार से अधिक दर्ज हुईं शिकायतें

Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
More than eleven thousand complaints registered on 'Rail Madad' portal
झांसी। यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू किए डिजिटल प्लेटफार्म ‘रेल मदद’ एप ने बृहस्पतिवार को तीन साल पूरे कर लिए। अभी तक इस एप के जरिये झांसी रेल मंडल में 11313 यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराईं गईं, जिनमें 11306 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के पास किसी भी प्रकार की समस्या को पहुंचाने के लिए ‘रेलवे मदद’ एप एक डिजिटल व हाईटैक प्लेटफार्म है। इस एप की मदद से यात्री सफर के दौरान चिकित्सीय, साफ- सफाई, पानी की कमी, विद्युत फाल्ट, सुरक्षा, लगेज एवं पार्सल, भ्रष्टाचार, कर्मचारी व्यवहार, कोच मेंटेनेंस संबंधित समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। एप के माध्यम से शिकायत सीधी मंडल नियंत्रण कार्यालय पहुंचती है। कर्मचारी उक्त पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की निगरानी लगातार करते हैं। कर्मचारी तुरंत ही शिकायत को संबंधित डिपो के इंचार्ज के पास भेजते हैं, जहां से उसका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed