फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Moped rider dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार अधेड़ की मौत

Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Moped rider dies after being hit by truck
झांसी। चिरगांव से शहर की ओर आ रहे अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरसराय के मड़ोरी गांव निवासी रामकुमार (55) पुत्र कालीचरण मंगलवार को किसी काम से शहर की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह मेडिकल बाईपास के पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आते ही रामकुमार छिटककर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर एवं हाथ, पांव में गंभीर चोट आ गई। लोगों की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके जेब से मिले कागजों के जरिए पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी गई। कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, अग्रसेन चौराहा के पास मऊरानीपुर मोड के पास भी एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर फरार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed