फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Month CO gave strict instructions to the police officers, keep a close eye on the suspects

Jhansi News: मोंठ सीओ ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश, संदिग्धों पर रखें पैनी नजर

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Month CO gave strict instructions to the police officers, keep a close eye on the suspects
- बीट सिपाही तैयार करें संदिग्धों का रजिस्टर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोंठ क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेंद्र नाथ मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्थानीय थानों के प्रभारी निरीक्षकों (थानेदारों) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें और बीट सिपाहियों के माध्यम से पूरी जानकारी जुटाएं। सीओ ने कहा कि बीट प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। हर बीट सिपाही अपने क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों की पहचान करे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखे। इसके लिए एक अलग रजिस्टर तैयार किया जाए। जिसमें प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति का नाम, पता, गतिविधि का विवरण, पूर्व आपराधिक इतिहास (यदि हो) सहित सभी जरूरी जानकारियां दर्ज हों।
सीओ ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध हरकत, बाहर से आए अजनबी लोगों की गतिविधियां अथवा रात्रि में बिना कारण घूमने वाले व्यक्तियों की जानकारी तुरंत थाना स्तर पर रिपोर्ट की जाए। इसके लिए बीट सिपाहियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर चौकीदारों और नागरिकों से संवाद कर भी सूचना संकलन की प्रक्रिया तेज की जाए। जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों की समय रहते पहचान कर उन्हें नियंत्रित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed