फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon rains throughout the day, so far 160 mm of water has fallen

दिनभर हुई मानसूनी बारिश, अब तक 160 मिलीमीटर गिरा पानी

Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rains throughout the day, so far 160 mm of water has fallen
झांसी में रविवार को सारे दिन रुक-रुक कर हुई बरसात में रेलवे स्टेशन पर भीगते जाते यात्री। अमर उजाल?
झांसी। जून से रूठा मानसून जुलाई के आखिरी सप्ताह आते-आते मान गया। तब से झांसी में अच्छी बरसात हो रही है। रविवार को भी सुबह से लेकर रात तक बारिश होती रही। दिनभर में 20 मिलीमीटर पानी गिरा। वहीं, अब तक 160 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले कुछ सालों से जुलाई पहले हफ्ते से मानसूनी बारिश शुरू हो जाती थी मगर इस बार झमझम बारिश 20 जुलाई के बाद से शुरू हुई है। पिछले दस दिनों में सवा सौ मिलीमीटर से भी ज्यादा पानी गिरा है। जिस वजह से वातावरण भी ठंडा हुआ है। साथ ही भूजल भी मिल गया है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को भी फायदा हुआ है। साथ ही जिन्होंने फसलों की बुवाई नहीं की थी, उन्होंने भी अब बुवाई कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिनभर में 20 मिलीमीटर पानी गिरा। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अब तक 160 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस पूरे सप्ताह अच्छी बारिश का अनुमान है। इससे वातावरण में भी ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed