फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monitoring of third eye on e-buses in Jhansi

झांसी में ई- बसों पर तीसरी आंख से रखी जा रही निगरानी

Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of third eye on e-buses in Jhansi
झांसी। दिल्ली, कानपुर की तरह झांसी में भी सिटी बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। झांसी की सड़कों पर दौड़ रहीं 15 इलेक्ट्रिक बसों के अंदर लगे पांच सीसीटीवी कैमरों से कोछाभांवर स्थित बस स्टेशन पर बने कमांड सेंटर से प्रत्येक बस की लाइव लोकेशन देखी जा रही है।
विज्ञापन

महानगर में इस समय 14 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक कैमरा आगे है और एक पीछे। जबकि तीन कैमरे बसों के भीतर लगे हुए हैं। इन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। कमांड सेंटर से पूरी कंट्रोलिंग होती है। बसों में रिकार्डिंग की भी व्यवस्था चालू है। ई- बस इंचार्ज हिक्कमद उल्ला खान ने बताया कि गर्मी का मौसम होने के कारण ई- बसों में यात्रियों की संख्या दोगुनी बढ़ गई है। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों या चालक परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों की कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्निंत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बस में सफर के दौरान यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक ई- बस में लगाए गए पांच सीसीटीवी कैमरों और कमांड सेंटर से निगरानी रखी जा रही है। बस के अंदर किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले यात्रियों या चालक - परिचालक पर नजर रखी जाती है। शिकायत आने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनोज खन्ना, इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed