फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Money siphoned off from a young man's account by luring him with the promise of threefold profits.

Jhansi News: तीन गुना मुनाफा का लालच देकर युवक के खाते से उड़ाई रकम

Sun, 04 Oct 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Money siphoned off from a young man's account by luring him with the promise of threefold profits.
झांसी। तीन गुना फायदा कराने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद उसको ठगी का पता चला। पीड़ित युवक ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

झोकनबाग निवासी अतुल ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर दोपहर करीब एक बजे फेसबुक पर ‘मुखर्जी जी’ नाम की आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद फेसबुक मैसेंजर पर दोनों के बीच चैटिंग हुई। बातचीत में आरोपी ने उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली। बातचीत के दौरान ही आरोपी ने अतुल को कुछ वीडियो भेजे। उसने प्रलोभन देते हुए कहा कि वह उसके बताए व्यापार में पैसा लगाने पर उसे तीन गुना करके वापस करेगा। इस बात पर अतुल राजी हो गया। उसका व्हाट्सएप नंबर भी ले लिया। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता ने आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल का यूआरएल भी पुलिस को सौंपा है। साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed