फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Money from investigation to surgery started being spent in the super specialty block.

Jhansi News: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लगने लगा जांच से सर्जरी तक का पैसा

Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Money from investigation to surgery started being spent in the super specialty block.
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अब मरीजों को इलाज कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। यहां पर जांचों से लेकर सर्जरी तक का पैसा मरीजों को देना पड़ रहा है। नई दरें प्रभावी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले शासन ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रोगियों से यूजर चार्ज लिया जाए। एक्सरे, एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड आदि जांचों समेत ओपीडी, ओटी में मरीजों से लिया जाने वाला यूजर चार्ज केजीएमयू की दरों पर हो। अब मेडिकल कॉलेज ने अपने यहां की दरें तय कर दी हैं। नेफ्रोलॉजी विभाग में पहली डायलिसिस के दो हजार, अगली डायलिसिस के 1250 रुपये लगेंगे। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप दरें तय कर दी गई हैं। यूजर चार्ज के रूप में जमा राशि के व्यय को लेकर अलग से निर्देश जारी होंगे। वहीं, ये दरें तय होने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed