{"_id":"5d91139d8ebc3e014a6897ae","slug":"molistation-jhansi-news-jhs14921014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, दो पर एफआईआर
विज्ञापन
molestation
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। घर से कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुुरू कर दी है।
शुक्रवार को कोतवाली निवासी एक छात्रा घर से कोचिंग जा रही थी, तभी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों ने आकर छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज कर धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। जहां कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला गांव निवासी आशू यादव और बूढ़ा गांव निवासी आकाश यादव पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।