{"_id":"5e6fde4a8ebc3ea7f5796c9f","slug":"molistation-investigation-intrupped-jhansi-news-jhs162592690","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की भेंट चढ़ी छेड़छाड़ मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस की भेंट चढ़ी छेड़छाड़ मामले की जांच
विज्ञापन
molistation investigation intrupped
झांसी। जेडीए के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी ने कार्यालय में ही एक तकनीकी संस्थान की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। छात्राओं ने थाना सीपरी बाजार में छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज कराई थी। विभागीय जांच के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर को नियुक्त किया गया था। जिसके तहत आज मंडलायुक्त को आरोपी व पीड़िता के बयान को दर्ज करना था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण जांच को आगे बढ़ा दिया गया है।
तकनीकी छात्राओं को झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय में प्रशिक्षण करने के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को प्रमाण पत्र देने का नियम है। लेकिन झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी ने छात्राओं को अपने कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ कर दी थी। मामले की रिपोर्ट सीपरी थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विभाग द्वारा आरोपी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया था। मंडलायुक्त गोरखपुर को विभागीय जांच सौंपी गई थी। जिसके तहत आज आरोपी व पीड़िता के बयानों को दर्ज करने की तारीख को नियत किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण जांच को टाल दिया गया है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मंडलायुक्त गोरखपुर को सोमवार को आने का कार्यक्रम तय था। लेकिन देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण जांच की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।