फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mohan bhagwat in jhansi on 29 june

29 को झांसी में होंगे मोहन भागवत, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Tue, 25 Jun 2019 09:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat in jhansi on 29 june
आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान पीएसी की दो कंपनियां रहेंगी तैनात
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंबावाय स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक से पांच जुलाई तक होने वाले अखिल भारतीय योजक वर्ग के दौरान सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतजाम रहेंगे। पीएसी की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। कॉलेज के अंदर गतिविधियां दिखाई न दें, इसके लिए चारों तरफ बड़े परदे लगाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय योजक (शिक्षार्थी) वर्ग की तैयारियां अंबावाय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हो गई हैं। वर्ग में भाग लेने के लिए 29 जून को देर रात संघ प्रमुख मोहन भागवत झांसी आएंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत पूरे समय मौजूद रहेंगे। उनकी देखरेख में ही वर्ग होगा। योजक वर्ग में देशभर से करीब दो सौ योजक भाग लेंगे। वर्ग में संगठन के विकास के लिए नई योजनाओं को तैयार करने का काम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कॉलेज की चारदीवारी के पास बड़े- बड़े परदे लगाए जा रहे हैं, ताकि अंदर की कोई गतिविधि दिखाई न दे सके। हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। साफ सफाई के लिए नगर निगम के 100 कर्मचारी लगाए गए हैं। पीएसी की दो कंपनी तैनात रहेंगी। एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह व एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थितियों को देखा। रेलवे स्टेशन पर भी वर्ग में आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए स्वागत कक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed