{"_id":"572f8dc84f1c1b0d5f5cd267","slug":"moha-hart-sages-formats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि-मुनियों के स्वरूपों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि-मुनियों के स्वरूपों ने मन मोहा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
parhsuram jyanti, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसका विभिन्न स्थानों पर समाज सेवी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम के चित्र का पूजन एवं आरती कर श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ऋषि मुनियों, देवी देवताओं, आचार्य चाणक्य एवं परशुराम जी के स्वरूप घोड़ों व बग्गियों पर विराजमान थे। शोभायात्रा कोतवाली की ढाल, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, बड़ाबाजार, गांधी मार्ग, रानी महल से होती हुई लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नगर विधायक रवि शर्मा, डॉ. दिलीप शर्मा, सुधांशु त्रिपाठी, चंद्रशेखर तिवारी, अतुल मुदगिल, महावीर भार्गव, राधा रमण शांडिल्य, मैथिली मुदगिल मौजूद रहे। इधर, जयश्री भगवान परशुराम पुरुषार्थ संस्थान के चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रमोद तिवारी, रत्नेश उपाध्याय आदि ने, पंचकुइयां चौराहा पर श्री मारकंडेश्वर (कछवाहा) कुशवाहा समाज के मंदिर पर सीताराम कुशवाहा, लखन लाल कुशवाहा, रमेश चंद्र आदि ने, अखिल भारती स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान के राकेश सोनी, राजेंद्र सोनी आदि ने, झांसी मीडिया क्लब के मुकेश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, महेश पटैरिया आदि ने कोतवाली पर,
विज्ञापन
बुंदेलखंड सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के अरविंद कुमार उपाध्याय, केके गोस्वामी आदि ने, श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मंडल के तत्वावधान में कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, महेश दीक्षित आदि ने, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रोहित गोठनकर, सौरभ रावत भांजे, मानिक चौक में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा एवं शर्बत वितरण कर किया।
इधर, श्री सिद्धपीठ आश्रम में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती समारोह महासमिति एवं अखिल भारतीय धर्मसंघ के संयुक्त तत्वावधान में वेद मंत्रों के बीच भगवान परशुराम का महा अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक नीना उदैनिया, डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडे, राजीव शर्मा, हरीओम पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री महाकाल समस्त ब्राह्मण लोक कल्याण समिति द्वारा श्री हजारिया महादेव महाकालेश्वर मंदिर में परशुराम जयंती पर जल अभिषेक एवं फल वितरण हुआ। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, कौशल महाराज, अशोक झा, अजय शर्मा, रामस्वरूप जारौलिया, मनीष पुरोहित आदि मौजूद रहे।
वाहन रैली निकाली
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में वाहन रैली निकाली गई। पालीटेक्निक कॉलेज से शुभारंभ रैली विभिन्न स्थानों से होती हुई एलवीएम पर समाप्त हुई। इस अवसर पर डॉ. बाबू लाल तिवारी, रवि नायक, पंकज दत्त तिवारी, ओम बिहारी भार्गव, सुधीर गौर आदि मौजूद रहे।
रासलीला दस को
जय श्री भगवान परशुराम पुरुषार्थ संस्थान के तत्वावधान में बड़ागांव नगर के बड़ागांव इंटर कॉलेज में दस मई को सायं 7:30 बजे से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रासलीला का आयोजन होगा। जिसमें वृंदावन के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने दी है।