{"_id":"5c0043e1bdec2241950dc4a8","slug":"model-bus-stand-make-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बनेगा मॉडल बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बनेगा मॉडल बस स्टैंड
jhansi
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोडवेज, आरटीओ और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने झांसी में मॉडल बस स्टैंड बनाने की बात को फिर दोहराया और कहा कि इसके लिए जमीन तय कर लें। उन्होंने कोछांभावर में चिह्नित जमीन के फोटोग्राफ और नक्शा भी देखा।
बृहस्पतिवार की शाम सर्किट हाउस में समीक्षा करते हुए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली की आपूर्ति की स्थिति, बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा चलाये गये अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ओवरलोडिंग पर लगाम लगायें और इसके लिए अभियान चलाएं। चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें।
इस मौके पर रोडवेज के रीजनल मैनेजर एसके राय, एआरएम रामलवट, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर एसएस गोयल, परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीके शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञापन दिया
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन दिया। क्षेत्रीय मंत्री विजय नारायण शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष केके गेड़ा, रमाकांत सचान, महावीर शरण आदि ने बताया कि परिवहन निगम कर्मचारियों के एसीपी पर लगी रोक को हटाया जाये। कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर एक जनवरी 2016 से भुगतान किया जाए। झांसी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाए।