फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MNREGA: Now paying wages to see caste

मनरेगा: जातीय आधार पर वरीयता से मिलेगी मजदूरी

Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Now paying wages to see caste
झांसी। गरीबी से जूझते ग्रामीणाें की आमदनी का सहारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में अब मजदूरी का भुगतान जाति देखकर किया जाने लगा है। विभाग में मजदूरों के भुगतान को लेकर जातीय वरीयता दी जा रही है। पहले अन्य जातियों और सबसे बाद में सामान्य वर्ग के मजदूरों को पैसा दिया जा रहा है। दीपावली नजदीक होने के कारण मजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिलने से उनमें असंतोष है।
विज्ञापन

गांवों में काम की कमी के कारण मजदूरों का पलायन न हो, इसके लिए मनरेगा संचालित है। इसके अंतर्गत श्रमिक जॉब कार्ड बनवाकर अपना पंजीकरण कराते हैं। जिले में 2.25 लाख सक्रिय श्रमिक हैं। यदि जॉब कार्डधारक रोजगार मांगते हैं तो उन्हें रोजगार दिया जाता है। काम करने वाले जॉब कार्डधारक को 201 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है। पिछले डेढ़ महीने से मजदूरी के भुगतान की दिक्कत आ रही है। दरअसल, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के मजदूरों को अब वरीयता के आधार पर भुगतान किया जाने लगा है।
विज्ञापन

ऐसे में किसी का 14 दिन तो किसी का 10 दिन का पैसा रुका पड़ा है। भुगतान करने की मांग को लेकर लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के मजदूरों को वरीयता के आधार पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। इस कारण दिक्कत आ रही है। हालांकि, भुगतान हो रहा है। दीपावली तक सभी मजदूरों का भुगतान होने की उम्मीद है।

- रामऔतार, उपायुक्त
सर्वर नहीं चलने से रात में बन रहे ई- श्रम कार्ड
मनरेगा के अंतर्गत सभी जॉब कार्डधारकों के ई- श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें मजदूरों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है तथा दो लाख रुपये तक का बीमा भी किया जा रहा है। गांव- गांव में श्रम विभाग जन सेवा केंद्रों के माध्यम से मजदूरों के जॉबकार्ड बनवा रहा है। लेकिन, सर्वर नहीं चलने के कारण इ- श्रम कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। इस कारण रात में पंजीयन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed