फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election today

विधान परिषद का चुनाव आज, 293 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Tue, 01 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
MLC election today
झांसी। इलाहाबाद - झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान मंगलवार को होगा, जिसमें 293 मतदेय स्थलों पर 1,57,160 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड - 19 हेल्प डेस्क रहेगी। सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इलाहाबाद - झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में झांसी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन व ललितपुर के स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में इस बार 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1,57,160 मतदाता करेंगे। सुबह आठ बजे से वोटिंग क्षेत्र के 293 मतदेय स्थलों पर होगी। मतदान के बाद सभी दस जिलों की मतपेटियां झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल में जमा होंगी। मतगणना तीन दिसंबर को प्रारंभ होगी। सोमवार को प्रशासन मतदान और मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। यहां से मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के उपायों से न हो समझौता
झांसी। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त / रिटर्निंग ऑफिसर सुभाष चंद्र शर्मा एवं चुनाव प्रेक्षक संजय कुमार ने तीन दिसंबर को मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें अधिकारियों को सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने व मतगणना केंद्र के दोनों गेट पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित करने कहा। साथ ही, कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को शस्त्र के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कंट्रोल रूम के अतिरिक्त मीडिया सेंटर भी स्थापित होगा। इस अवसर पर आईजी एसएस बघेल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, अपर नगर आयुक्त आरपी मिश्रा, पूनम निगम, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में सबसे ज्यादा व महोबा में सबसे कम मतदाता
झांसी। इलाहाबाद - झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दस जिलों के 1,57,160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दस जिलों में सबसे ज्यादा 63,284 वोटर प्रयागराज में हैं। जबकि, सबसे कम 4,430 महोबा जिले में हैं। वहीं, झांसी में 15,079 मतदाता हैं। इसके अलावा कौशांबी में 11,359, फतेहपुर में 15,755, चित्रकूट में 6,056, बांदा में 10,876, हमीरपुर में 6,457, जालौन में 17,575 व ललितपुर में 6,289 मतदाता हैं। झांसी में वोटिंग के लिए 29 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं।
ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
झांसी। चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा से डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, समाजवादी पार्टी से डॉ. मानसिंह यादव, कांग्रेस से अजय कुमार सिंह, बसपा समर्थित हरिश्चंद्र पटेल समेत जन अधिकार पार्टी से उत्तम कुमार मौर्य, बुंदेलखंड क्रांति दल से डॉ. शबनम सोनी, अमित गुप्ता, अनिल कुमार, डॉ. अरविंद सिंह परमार, चंद्रलोक सिंह पटेल, पंकज मनु विश्वकर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, रमेश चंद्र दुबे, डॉ. विनीत कुमार, विनोद कुमार पांडेय व डॉ. हरि प्रकाश यादव चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों में नौ प्रयागराज के और पांच बुंदेलखंड के है। जबकि एक - एक फतेहपुर और कौशांबी के हैं।

फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी, कोरोना संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान
मतदान के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र आवश्यक होगा, जिसमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, सर्विस पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण आदि हैं। एक दिसंबर को मतदान के लिए विशेष अवकाश मिलेगा। साथ ही, कोविड संक्रमित मतदाताओं को अंतिम एक घंटे में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed