फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election 41 percent vooting

विधान परिषद चुनाव में वोटों का सूखा, 41 फीसदी ने ही किया मताधिकार का प्रयोग

Wed, 02 Dec 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
MLC election 41 percent vooting
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मंगलवार को मतदान हुआ, जिसमें क्षेत्र के 1,57,160 मतदाताओं में से महज 45 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की शुरुआत धीमी गति से हुई और अंत तक यही स्थिति बनी रही। मतदान केंद्रों में इक्का - दुक्का मतदाताओं की ही आवाजाही रही।
विज्ञापन

इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 10 जनपद झांसी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन व ललितपुर के 246 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान की शुरुआत हुई। धीमी गति से चली मतदान प्रक्रिया में सुबह 10 बजे तक महज 3.956 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि, दोपहर 12 बजे तक ये संख्या बढ़कर 14.24 प्रतिशत पर ही पहुंच पाई। इसके बाद भी मतदान केंद्रों में इक्का - दुक्का मतदाताओं की ही आवाजाही नजर आई। दोपहर दो बजे तक मतदान प्रतिशत 29.75 फीसदी रहा। शाम 4 बजे तक 42.87 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान की समाप्ति तक शाम पांच बजे ये आंकड़ा 45 प्रतिशत पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रोें पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। रिटर्निंग ऑफिसर /मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क संचालित पाई गईं। उन्होंने कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही मतदान की चाल (मतदान प्रतिशत)
..............................................................
जनपद 10 बजे 12 बजे 02 बजे 04 बजे 05 बजे
..............................................................................................................
प्रयागराज 3.89 12.18 23.95 34.17 37.59
कौशांबी 5.13 18.11 34.88 48.74 51.37
फतेहपुर 4.28 13.93 28.55 38.26 41.41
चित्रकूट 4.33 13.26 26.32 39.40 43.44
बांदा 3.92 14.01 29.31 43.29 48.58
हमीरपुर 4.12 16.95 36.05 51.37 55.69
महोबा 4.15 15.22 31.54 48.26 55.18
जालौन 1.61 6.81 17.07 32.37 37.11
झांसी 4.66 14.47 24.34 33.09 36.44
ललितपुर 5.37 17.45 40.19 51.02 54.16
....................................................................................................................
औसत योग 3.48 11.66 26.26 37.89 41.64
....................................................................................................................
मतदान में पारीछा और समथर टॉप पर
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले 29 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 15,079 मतदाताओं में से महज 36.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग में सबसे आगे पारीछा और समथर रहे। पारीछा विद्युत कॉलोनी में बनाए गए मतदान केंद्र में 65.16 मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि, समथर के राजकीय इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र में 65.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में मतदान में सबसे फिसड्डी प्रेमनगर के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र का रहा। यहां महज 13.14 प्रतिशत मतदान हुआ।
घनघनाते रहे कंट्रोल रूम के फोन
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का कंट्रोल रूम मंडलायुक्त कार्यालय में बनाया गया है। यह दिन भर फोन घनघनाते रहे। तमाम मतदाताओं ने यहां शिकायत दर्ज कराई कि बाहर पोलिंग एजेंटों के पास उपलब्ध मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है, जबकि अंदर उनका नाम नहीं है। ऐसे में वे अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी मतदाताओं की ओर से दर्ज कराई जाने वाली समस्याओं के समाधान में जुटे रहे।
मतदान केंद्र बदला, नहीं डाला वोट
झांसी। सिविल लाइन का मतदान केंद्र पिछले कई सालों से इलाइट - सीपरी रोड पर स्थित नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में बनाया जा रहा है। लेकिन, इस बार सिविल लाइन के आंशिक भाग के वोटरों का मतदान केंद्र बुंदेलखंड महाविद्यालय बना दिया गया। तमाम मतदाता अपना वोट डालने हाफिज सिद्दीकी पहुंचे, यहां उन्हें पता चला कि उन्हें बुंदेलखंड महाविद्यालय में मतदान करना है। ऐसे में कई मतदाता बगैर वोट डाले ही वापस लौट गए। उन्होंने हाफिज सिद्दीकी से बुंदेलखंड महाविद्यालय पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।

अधिकांश प्रत्याशियों के बस्ते भी नहीं लगे
झांसी। विधान परिषद चुनाव में भले ही 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन मतदान केंद्रों के बाहर इनमें से अधिकांश के बस्ते तक नजर नहीं आई। इसमें मामले में भाजपा प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा सबसे आगे रहे। हर मतदान केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ता तैनात रहे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में बस्तों पर बैठे नजर आए। बाकी प्रत्याशियों के इक्का - दुक्का मतदान केंद्रों पर ही बस्ते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed