फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLAs engaged in spending 12 crores of the last fund before the election

चुनाव से पहले 12 करोड़ खर्च करने की तैयारी में विधायक

Thu, 25 Nov 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
MLAs engaged in spending 12 crores of the last fund before the election
झांसी। विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता दिसंबर में लागू होने की संभावना है। शासन ने तीन- तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने के लिए चारों विधायकों की निधि में भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक भी अपनी निधि से कराए जाने वाले कार्यों का सलेक्शन कर रहे हैं। कुछ कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं जबकि कुछ के किए जा रहे हैं।
हैंडपंप, सड़क व पुलिया निर्माण, बिजली के खंभे, तार समेत अन्य विकास कार्य विधायक निधि के माध्यम से कराए जाते हैं। पिछले साल कोरोना के कारण विधायक निधि जारी नहीं की गई थी। इस कारण क्षेत्र में सभी काम काज ठप हो गए थे। चूंकि, विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए विधायकों की मंशा है कि सभी क्षेत्रों में जनता की मांग के अनुरूप कार्य करा दिए जाएं। इस कारण विधायकों ने ढेरों प्रस्ताव विभाग में भेज दिए हैं। विकास कार्य कराने के लिए निधि सिर्फ तीन करोड़ है और काम कराने की सूची बहुत लंबी है। इस कारण विभाग ने सभी कार्यों का एस्टीमेट बनवाने का निर्णय लिया है, ताकि बाद में विवाद की कोई स्थिति न बने। पैसे की कमी के कारण कहीं काम न रुक जाए, इसलिए एस्टीमेट के आधार पर ही काम कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

किसी ने बिजली के खंभे तो किसी ने स्मृति द्वार का प्रस्ताव दिया
जिले में चार विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत और बिहारी लाल आर्य हैं। इन सभी ने अपने- अपने कामों के प्रस्ताव दे दिए हैं। इसमें सदर विधायक रवि शर्मा ने सबसे अधिक बिजली की लाइनों के प्रस्ताव दिए हैं। दरअसल, सदर क्षेत्र में कई इलाके ऐसे हैं जहां पर बिजली की लाइनें नहीं होने के कारण क्षेत्रवासी विधायक से खंभे और लाइन डलवाने की मांग करते आ रहे हैं। विधायक निधि से अब तक 58 स्थानों पर विद्युतीकरण कराया जा चुका है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर एपेक्स और सड़कों के प्रस्ताव हैं। इसी तरह बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में प्रवेश द्वार बनवाने का प्रस्ताव दिया है। क्षेत्र में सौभाग्य योजना के अंतर्गत एक हजार से डेढ़ हजार आबादी वाले कई गांवों में विद्युतीकरण कराया जा चुका है। कुछ गांवों में विद्युतीकरण का प्रस्ताव दिया है। मऊरानीपुर के विधायक बिहारी लाल आर्य के चुनाव क्षेत्र में तीन सौ गांव हैं। विधायक इन सभी गांवों में नाली, एपेक्स और सड़क आदि कोई न कोई काम कराना चाहते हैं। बीते तीन साल में वह दो सौ गांवों में काम करा चुके हैं। अब बाकी गांवों में काम कराने का लक्ष्य है। इसी हिसाब से कामों के प्रस्ताव दिए हैं। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने समथर के अस्पताल, वाल्मीकि समाज के लिए एरच में सामुदायिक भवन, सड़कों और बिजली के कामों का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विधायकों ने प्रस्ताव दे दिए हैं। कुछ अभी भी आ रहे हैं। इनका एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। प्रयास है जल्द से जल्दी प्रस्तावों को तैयार कर लिया जाए, ताकि चुनाव की घोषणा से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं।
- उपेंद्र प्रसाद पाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed