{"_id":"60a183298ebc3e8dbe5c441d","slug":"mla-waiting-for-cm-arrival-jhansi-news-jhs195055724","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों को भी मुख्यमंत्री का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों को भी मुख्यमंत्री का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उन जिलों के दौरे पर हैं, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण ने हाहाकार मचा रखा है। बावजूद, उनके झांसी आने का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं आया है। जबकि, उनकी पार्टी के विधायक भी ये चाहते हैं कि मुख्यमंत्री एक बार झांसी आकर बदहाल व्यवस्थाओं की हकीकत देख जाएं, ताकि सुधार हो सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दूसरी लहर के झांसी में दस्तक देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं थीं। इलाज के अभाव में मरीजों की सांसें थमने लगी थीं। कोई बेड हासिल करने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहा था, तो कोई ऑक्सीजन के लिए यहां-वहां भटक रहा था। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी भी मरीजों की जान पर भारी पड़ गई थी। हालात ये हो गए थे कि लोगों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए एक-एक लाख रुपये तक में इंजेक्शन खरीदने पड़ गए थे। नकली इंजेक्शन भी यहां बड़े पैमाने पर खपाए जाने लगे थे।
हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार पिछले कुछ दिनों के दरम्यान थोड़ी मंद पड़ी है, लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में घर-घर में इस महामारी ने जगह बना ली है। सरकार स्वास्थ्य सेवाएं समुचित ढंग से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही हैं। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले तमाम मरीजों को आठ-आठ लाख रुपये तक खर्च कर जाने पड़ रहे हैं। इलाज का खर्च पूरा करने के लिए लोग कर्जदार होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से कारोबारी गतिविधियां ठप होने से बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। मनरेगा के जरिये भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार हासिल नहीं हो पा रहा है। हर ओर बदहाली हावी है।
विज्ञापन
ऐसे में जिले के विधायकों को भी मुख्यमंत्री के झांसी दौरे का इंतजार है। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री झांसी आकर हकीकत से रूबरू हों, ताकि बदहाली दूर हो सके। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हासिल हों और प्रत्येक जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जनपदों का लगातार दौरा कर रहे हैं। ऐसे में उनके झांसी आने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री के आने से निश्चित रूप से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हासिल हो सकेंगी। हालांकि, मुख्यमंत्री झांसी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
- रवि शर्मा, सदर विधायक
मुख्यमंत्री के झांसी आने का सभी को इंतजार है। उनके यहां आने से जिले की चरमराई हुई व्यवस्थाओं में सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ जिले की जनता को मिलेगा। हालांकि, वे फोन पर लगातार झांसी की स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं। साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश भी लगातार जारी कर रहे हैं।
- राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक
मुख्यमंत्री के झांसी आने से जिले की जनता को खासा लाभ होगा। वह अपनी आंखों से यहां की हकीकत देखेंगे तो तेजी से सुधार होगा। हालांकि, फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जानकारी ली थी। उन्हें सारे हालातों से अवगत कराया गया था। इसके बाद शासन ने झांसी में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाईं थीं।
- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीस अप्रैल को फोन कर जिले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली थी। यहां के भयावह हालात उन्हें बता दिए गए थे। इसके बाद हालातों में व्यापक सुधार हुआ था। मुख्यमंत्री के झांसी आने पर व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी। सभी उनके दौरे की आस लगाए बैठे हैं।
- बिहारी लाल आर्य, मऊरानीपुर विधायक