{"_id":"5f398fa18ebc3e3ca30dfd1e","slug":"mla-vijay-mishra-night-stay-in-jhansi-jhansi-news-jhs173980151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही के बाहुबली विधायक ने झांसी में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही के बाहुबली विधायक ने झांसी में गुजारी रात
विज्ञापन
mla vijay mishra night stay in jhansi
झांसी। भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले से गिरफ्तार कर भदोही ले जाते समय शनिवार को रात होने पर सुरक्षा के चलते झांसी में रोका गया। उन्होंने रात झांसी के राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रात गुजारी। रविवार तड़के विधायक को पुलिस की कड़ी सुुरक्षा के बीच भदोही ले जाया गया। रात भर अतिथि गृह के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
भदोही जिले में धनापुर दक्षिणी गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने बाहुबलि विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मकान पर कब्जा कर लेने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद विधायक की मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में हुई थी। विधायक को हिरासत में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश लेने रवाना हो गई थी। आगर-मालवा से हिरासत में लेने के बाद सड़क के रास्ते पुलिस टीम भदोही के लिए रवाना हुई।
शनिवार को रात होने व सुरक्षा के चलते देर शाम पुलिस टीम झांसी रुकी। यहां अधिकारियों से वार्ता के बाद विधायक को राजगढ़ स्थित पीएसी के अतिथि गृह में रोका गया। यहां रात भर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। अतिथि गृह के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। विधायक को रोकने के दौैरान पीएसी में अनावश्यक आने-जाने वाले लोगों पर रोक रही। पीएसी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मुख्य गेट पर नजर रखे रहे। पुलिस अधिकारियों नेे पहुंचकर जानकारी ली। रविवार तड़के पुलिस बल के साथ वह भदोही के लिए रवाना हो गए। सोमवार को उनको पुलिस अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
कई गाड़ियों का काफिला रहा साथ में
बताया गया है कि विधायक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आगर-मालवा में उनके समर्थक भी गाड़ियों से पहुंच गए थे। आगर-मालवा से लाते समय कई गाड़ियों का काफिला साथ-साथ चला। गिरफ्तारी के दौैरान विधायक ने पुलिस से अपनी हत्या की आशंका जताई थी। जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।