फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA reached the house of the deceased to console on the fourth day of the accident

Jhansi News: हादसे के चौथे दिन मृतका के घर सांत्वना देने पहुंचे विधायक

Sat, 06 Jul 2024 05:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
MLA reached the house of the deceased to console on the fourth day of the accident
- हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में ललितपुर की एक महिला की हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। हाथरस में हुई हृदय विदारक घटना के चौथे दिन शुक्रवार को सदर विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष मृतका सुखवती और घायल छाया के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

दो जुलाई को हाथरस में नारायण साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में तालबेहट के पंचशील नगर निवासी सुखवती पत्नी लाल सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, बम्होरीसर हॉल निवासी पंचशील नगर की छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका उपचार हाथरस के अस्पताल में चल रहा है। तीन जुलाई को मृतका का शव तालबेहट आने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शासन के निर्देश पर मृतका और घायल के परिजनों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेज दी थी। इसके बाद भी किसी जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों के घर ढांढस बधाने जाने की जरूरत नहीं समझी। तीन जुलाई को तालबेहट में हुए पार्टी के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भाग भी लिया था। शुक्रवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार मृतका और घायल के परिजनों से मिले और शासन से खाते में भेजी गई आर्थिक सहायता राशि का चेक उनके परिजनों को सौंपा। विधायक ने पीड़ितों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि शासन द्वारा जो भी आर्थिक मदद देय होगी, उसे अवश्य दिया जाएगा। वहीं, छाया के परिजनों से उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और आवश्यकता पड़ने पर अवगत कराने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम श्रीराम और भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed