{"_id":"67a12d17731366314507cb54","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-for-construction-of-13-drains-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-487139-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विधायक ने किया 13 नाला निर्माण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विधायक ने किया 13 नाला निर्माण का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक करोड़ 99 लाख रुपये की आएगी लागत
- यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण भी किया
0000000000000
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर में 15 वां वित्त आयोग से बैंक के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय का सोमवार को मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने लोकार्पण किया। इसके बाद नगर में सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत 13 नालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इनकी लागत एक करोड़ 99 लाख रुपये है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत प्रदान की है। समाजसेवी राजेश कुमार राय ने नगर के मध्य से निकली पथराई नदी की सफाई कराने व टोड़ी फतेहपुर को ब्लॉक बनाने की मांग की। शिलापट्टों पर सभासदों के नाम न लिखे होने से सभासदों में मायूसी दिखी। संचालन नारायणदास जरिया ने किया। चेयरमैन राजेंद्र कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार प्रियदर्शी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह चौहान, सभासद राजकुमार दुबे, राजा राय, आदेश प्रताप सिंह लोधी, राजकुमार अहिरवार, कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश कुशवाहा (पिंकू भैया), कालीचरण कुशवाहा, राकेश गुसाईं मौजूद रहे।