फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA again report

बढ़ी तकरार... जवाहर ने दीपनारायण पर दर्ज कराई एफआईआर, हत्या की साजिश रचने का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLA again report
झांसी। गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत और सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के बीच की रार अब खुलकर सामने आ गई है। शनिवार को गरौठा विधायक की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके एक सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विधायक और उनके पुत्र की हत्या की साजिश रचने का पत्र मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक के सहयोगी से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के मामले में उनके खिलाफ नवाबाद, मोंठ, एट थाने व कन्नौज में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले में वह 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। शनिवार को पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भाजपा के गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक सप्ताह पहले जवाहर लाल को रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र मिला था, जिसे गरौठा के आड़ी सड़क निवासी रविंद्र राजपूत ने भेजा था। पत्र के जरिये विधायक को आगाह किया गया था कि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव द्वारा उनकी और उनके पुत्र राहुल की हत्या की साजिश रची जा रही है। दीपनारायण के इशारे पर पुलिया नंबर नौ निवासी सपा नेता सज्जन सिंह यादव इसे अंजाम तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उनकी हरियाणा के एक शूटर से पांच लाख रुपये में डील भी हो चुकी है। शूटर को एक लाख रुपये एडवांस भी दिए जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को सज्जन सिंह यादव से घंटों पूछताछ की, परंतु कुछ हासिल नहीं हो सका। इसके अलावा पत्र भेजने वाले का भी पता नहीं चल पाया। इस पर सज्जन सिंह यादव को छोड़ दिया गया। इसके बाद शनिवार की शाम पुलिस ने प्रेमनगर थाने में दीपनारायण सिंह यादव और सज्जन सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
एक सप्ताह पहले एक पत्र मिला था, जिसमें बताया गया था कि मेरी और मेरे पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। यह पत्र पुलिस के पास भेजा गया था। इसी पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जवाहर लाल राजपूत, विधायक गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed