फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mistirious corona patients

रेलवेः कोरोना मरीज को लेकर मचा हड़कंप

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
mistirious corona patients
झांसी। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में कोरोना वायरस से पीड़ित यात्री की सूचना पर हड़कंप मच गया। इस सूचना पर ट्रेन के झांसी आने पर जांच की गई, लेकिन वह यात्री नहीं मिल सका। इस कारण पौन घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे झांसी रेलवे कंट्रोल को सूचना मिली कि गोरखपुर से पनवेल जाने वाली 15066 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में विमल नाम का एक यात्री कोरोना वायरस से पीड़ित लग रहा है। ट्रेन के रात 8.45 बजे झांसी स्टेशन पर आने के पूर्व ही चिकित्सक, आरपीएफ, जीआरपी व सीएंडब्लू कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के प्लेटफार्म तीन पर रुकते ही संदिग्ध यात्री की तलाश शुरू की गई। हर कोच देखा गया। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन उक्त यात्री का पता नहीं लग सका। बाद में ट्रेन को 9.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही आगे भोपाल स्टेशन को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन

थर्मल तापमान मापक से होगी जांच
झांसी। रेलवे स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास प्लेटफार्म एक पर 22 मार्च की सुबह नौ बजे से थर्मल तापमान मापक बूथ खुलेगा। बूथ पर चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इस बीच प्लेटफार्म पर आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल तापमान मापक से जांच होगी। साथ ही भोजनालय में यात्री बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। वह भोजनालय से खाना पैक कराके ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कारखाने में नहीं स्क्रीनिंग की सुविधा
रेलवे कारखाने में कोरोना वायरस को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कारखाने के अंदर तीन हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। दूसरी जगह से भी कर्मचारी यहां काम करने के लिए आते रहते हैं। मगर वर्कशाप प्रशासन की तरफ से अभी तक न तो मास्क दिए और ही सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी नहीं है। इससे कर्मचारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed