फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   misson prerna

कंगारू मां की तरह बच्चों की देखभाल करें शिक्षक : मंडलायुक्त

Sun, 23 Feb 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
misson prerna
शिक्षा विभाग की मिशन प्रेरणा संगोष्ठी में बोलते अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा सत्येंद्र कुमार, मंड
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि कंगारू मदर केयर से बढ़कर बच्चों की और कोई देखभाल नहीं है। ठीक इसी प्रकार शिक्षक भी विद्यालय आने वाले बच्चों की देखभाल करें। यह बात उन्होंने शनिवार को मिशन प्रेरणा के तहत मंडलीय गोष्ठी में कही। प्रेरणा एक ऐसा मॉड्यूल है, जिससे शिक्षा में गुणवत्ता आएगी।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षक भगवान से बड़ा होता है। आप अपने कर्म के प्रति समर्पित हैं, तो सम्मान होगा। शिक्षा में गुणवत्ता लाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर राज्य परियोजना निदेशक स्कूल शिक्षा सत्येंद्र कुमार ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य लोगों में प्रेरणा माड्यूल की भ्रांतियों को दूर करना है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा बेहतर हो, इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से एप बनाया गया है। प्रेरणा मिशन की निर्धारित जानकारी देते हुए कहा कि यदि सभी बच्चे लर्निंग आउटकम को प्राप्त कर लेेते हैं, तो उस स्कूल को प्रेरक घोषित कर सकते हैं। यदि ब्लाक के सभी स्कूल ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो ब्लाक प्रेरक घोषित होगा। इसी तरह से जिला भी प्रेरक घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि व्यक्तिगत प्रयास से सफलता मिलती है। निजी स्कूल आपके स्कूल से बेहतर नहीं हैं, फिर भी उनमें शिक्षा गुणवत्तापरक है। उन्होंने कहा कि प्रति बच्चे पर सरकार 72 हजार रुपये खर्च कर रही है। इतना खर्च करने के बाद भी शिक्षा में सुधार नहीं हो रहा है। इसमें बदलाव होना चाहिए। जिलाधिकारी जालौन डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि मिशन प्रेरणा एक अच्छी सोच है। इस दौरान बीएसए झांसी हरिवंश कुमार व एबीएसए जालौन आनंद भूषण ने एप के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आभार सहायक शिक्षा निदेशक जीएस राजपूत ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed