फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing youth's body found hanging on a mango tree

घर से लापता युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला

Wed, 29 Dec 2021 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found hanging on a mango tree
झांसी। घर से लापता युवक का शव बुधवार शाम को आम के पेड़ पर लटका मिला। मफलर के सहारे उसने फांसी लगाई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान था।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी गौरव केसरवानी (19) पुत्र सालिगराम कुशवाहा नर्सरी में पौधे बेचने का काम करता था। उसके पिता सालिगराम माली का काम करते हैं। सालिगराम के मुताबिक गौरव ने मंगलवार की रात सबके साथ खाना खाया। इसके बाद सब सोने चले गए। उसी दौरान गौरव बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गया। आज सुबह तक गौरव घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चला। रिश्तेदारी में उसकी तलाश हुई। वहां भी उसके बारे में कुछ मालूम नहीं चला। बुधवार शाम करीब चार बजे वहां खेल रहे लड़कों को उसका शव बाग में आम के एक पेड़ से लटका दिखा। युवक का शव देखकर वहां हड़कंप मच गया। करीब तीस फीट ऊंचाई पर मफलर के सहारे उसका शव लटका था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना बिजौली पुलिस चौकी को दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक युवक के परिजन भी पहुंच चुके थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी का कहना है आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। परिजनों ने युवक के मानसिक तौर पर परेशान रहने की बात बताई है। घर में वह कई दिनों से गुमसुम रहता था लेकिन, किस वजह से वह परेशान था यह बात परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed