{"_id":"60238b758ebc3e4c810c12ac","slug":"missing-boy-dead-body-found-landing-in-the-canal-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुरः लापता बालक का शव नहर में उतराता मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुरः लापता बालक का शव नहर में उतराता मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 10 Feb 2021 12:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर जिले के तालबेहट से लापता एक बालक का शव बुधवार सुबह नहर में उतराता मिला। हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तालबेहट के दौलता गांव निवासी स्व. हज्जु सहरिया का पुत्र आनंद सहरिया (7) अपने दादा दादी के साथ रहता था। मंगलवार की शाम को घर के बाहर खेलते समय वह लापता हो गया था। दादा-दादी उसकी तलाश में जुट गए थे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी। बुधवार सुबह भी उसकी खोजबीन चल रही थी, तभी उसका शव गांव के पास बनी एक नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन
शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शिनाख्त कर पुलिस व परिजन को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव के लोग हत्या मान रहे हैं। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक बालक के माता-पिता का देहांत हो चुका है, वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था।
विज्ञापन