{"_id":"5e6e4d0e8ebc3ea4a640867a","slug":"misdeed-with-six-year-old-in-jhansi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : छह साल की मासूस से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : छह साल की मासूस से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना टहरौली क्षेत्र में शौच करने निकली छह वर्षीय मासूस के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों के आने से पहले आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पी़ड़िता बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थाना टहरौली क्षेत्र में रहने वाली एक ग्रामीण की छह वर्षीय बेटी रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से शौच करने खेत की तरफ जा रही थी। गांव के रहने वाले युवक उसे पकड़कर झाडियों की तरफ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन आरोपी जब तक घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ हालत में बच्ची को देखकर ग्रामीण डर गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टहरौली पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्ची के आरोपी का नाम बताते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पिता की तहरीर पर टहरौली पुलिस ने राजू रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार किया। देर शाम बच्ची को मेडिकल के लिए झांसी जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन