फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   miscreants beat up the security guard and looted his rifle

Jhansi: डिप्टी सीएम के शहर में होने के बाद भी बदमाश बेखौफ, सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर बंदूक लूटकर हुए फरार

Sun, 09 Apr 2023 01:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Apr 2023 01:21 PM IST
सार

नैनागढ़ निवासी राम मिलन पुत्र लालाराम निवासी नैनागढ़ के मुताबिक वह बिजौली स्थित फैक्ट्ररी में काम करता है। शनिवार देर रात ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उसको रोक लिया।

विज्ञापन
miscreants beat up the security guard and looted his rifle
राम मिलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की झांसी में मौजूदगी के बावजूद बदमाश पुलिस को चुनौती देने से नहीं चूके। शनिवार देर रात बदमाशों ने बलरामपुर बल्लमपुर रोड पर एक सिक्योरिटी गार्ड को पीट कर उसकी राइफल लूट ली। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को फोन किया लेकिन काफी देर तक प्रेमनगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे के बाद मौके पर सीओ सिटी, सीओ सदर समेत अन्य पुलिस अफसर पहुंचे। इसके बावजूद पुलिस अभी तक मामले को दबाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


नैनागढ़ निवासी राम मिलन पुत्र लालाराम निवासी नैनागढ़ के मुताबिक वह बिजौली स्थित फैक्ट्ररी में काम करता है। शनिवार देर रात ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उसको रोक लिया। मारपीट करके उसकी लाइसेंसी रायफल लूट ले गए। गार्ड ने पुलिस को फोन किया लेकिन, प्रेमनगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने भी उसका फोन नहीं उठाया। काफी देर तक वह बदहवास हालत में वहीं खड़ा रहा। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने थाने में तहरीर दी  लेकिन, उसका मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed