{"_id":"69ea7c7c1f0fd178680ae093","slug":"misconduct-against-medical-students-flying-squad-committee-to-investigate-jhansi-news-c-11-jhs1019-782449-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल छात्रों से अभद्रता, उड़नदस्ता समिति करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल छात्रों से अभद्रता, उड़नदस्ता समिति करेगी जांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस-2023 बैच के छात्रों से अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने इसकी जांच एंटी रैगिंग कमेटी के बजाय उड़नदस्ता समिति को सौंप दी है, जो चर्चा में है।
एमबीबीएस-2023 बैच के छात्र पैरामेडिकल कॉलेज में बने हॉस्टल में रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि करीब छह दिन पहले वर्ष 2019 का पासआउट छात्र हॉस्टल में पहुंचा। उसने स्वयं को सीनियर बताते हुए छात्रों से अभद्रता की। आरोप है कि उसने रैगिंग लेने के दौरान बद्तमीजी भी की। इससे भयभीत छात्र एकजुट होकर प्राचार्य के पास पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। प्राचार्य ने जांच उड़नदस्ता समिति के डॉ. कुलदीप चंदेल को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। सूत्र बताते हैं कि अभद्रता व रैगिंग करने वाले पासआउट छात्र को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
डॉ. कुलदीप चंदेल का कहना है कि पत्र मिल गया है। तीन दिन व्यस्तता की वजह से जांच शुरू नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।