{"_id":"6569f9b79fda0e97730e68d8","slug":"mischievous-elements-have-damaged-the-statue-of-bhimrao-ambedkar-in-jhansi-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शरारती तत्वों ने की भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, जमकर मचा हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शरारती तत्वों ने की भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, जमकर मचा हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
Fri, 01 Dec 2023 08:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:53 PM IST
सार
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार तड़के क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार भारी पुलिस फोर्स पहुंची।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिरगांव के तालाबपुरा मोहल्ले में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार तड़के क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अफसरों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए आसपास पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी है। देर शाम को प्रशासन ने दूसरी मूर्ति लगवाई।
विज्ञापन
चिरगांव में बृहस्पतिवार रात को करीब साढ़े बारह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब दो घंटे तक लाइट गुल रही। इस दौरान शरारती तत्वों ने तालाबपुरा मोहल्ले में चौक पर लगी डॉ. आंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह लोगों ने मूर्ति को देखा तो आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगाें ने कहा कि आठ साल पहले भी मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
उस वक्त मूर्ति की मरम्मत कराकर मामला ठंडा कर दिया लेकिन, कोई खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार की अगुआई में भी तमाम कार्यकर्तओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की।
अफसरों ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगाने का भी भरोसा दिलाया। अफसरों के समझाने-बुझाने पर नाराज लोग किसी तरह शांत हुए। लोगों ने आसपास कैमरे लगवाने की भी मांग की। तनाव को देखते हुए आसपास पुलिस एवं पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।