फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   minor raped

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, एफआईआर

Mon, 23 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
minor raped
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, एफआईआर
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़िता के मेडिकल कराने से इंकार करने पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका ने मसीहागंज क्षेत्र में रहने वाले परशुराम यादव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 सितंबर को वह घर अकेली थी। वह पिता का दोस्त भी है। घटना वाले दिन वह पिता से मिलने आया था, लेकिन उस दिन घर पर कोई नहीं था। इस दौरान मौका पाकर जबरन दुष्कर्म कर भाग निकला। परिजनों के घर लौटने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को बालिका को मेडिकल के लिए थाने बुलाया गया, जहां उसने मेडिकल कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed