फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minister asked how many dead in jhansi

मंत्री ने पूछा झांसी में इतनी मौतें क्यों

Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Minister asked how many dead in jhansi
विकास भवन में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक लेते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश। अम?
झांसी। जिले में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लेने के बाद झांसी दौरे पर आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने विकास भवन में समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कोविड से होने वाली मौतों की नब्ज टटोली। साथ ही निर्देश दिए कि जांच में तेजी लाएं, ताकि कोरोना से होने वाली मौतों को रोका जाए। मंत्री ने बताया कि झांसी को बुधवार को पांच हजार किट मिल गई हैं। घर-घर सर्वे में मिले असाध्य रोगियों की पहले जांच कराई जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनपद में कोविड एल-1 अस्पताल में सुविधाएं बेहतर हों और ए सिम्टेमेटिक मरीजों को वहां रखा जाए। एल-1 अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधाएं, समय से भोजन उपलब्ध और बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि पहले मरीजों की ऑक्सीमीटर से जांच लें, तभी इलाज प्रारंभ करें। मंत्री ने पुलिस द्वारा इन्फॉर्समेंट की जानकारी ली। कोविड फैलने से रोकने के लिए कार्रवाई के बाबत भी पूछताछ की। एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने जिले में धारा 188 के अंतर्गत हुए चालान की जानकारी दी। कहा कि जिले में विशेष रूप से नगर क्षेत्र में वीडियो वैन के जरिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी लगातार लाउडस्पीकर से दी जा रही है। बैठक में डीएम ने मंत्री को जानकारी दी कि शहर के आठ होटलों को भी एल-1 अस्पताल बनाया गया है। इसमें 160 कमरे हैं, जिसमें 33 कमरों में मरीजों को रखा गया है। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री से कुछ ट्रू नेट मशीन उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ निखिल टी फुंडे, एडी हेल्थ डॉ. जगदीश गुप्ता, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, डॉ. एनएस सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक बोले, सीएमओ को कुछ पता नहीं होता
विकास भवन में बैठक के बाद मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां भाजपा के विधायकों ने मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य ने झांसी में प्लाज्मा बैंक स्थापना की मांग की। साथ ही कहा कि साढ़े चार करोड़ रुपये से रानीपुर में सीएचसी का भवन तैयार हो गया है। यहां पांच डॉक्टरों समेत 18 स्टाफ के पदों का सृजन होना है। इस पर मंत्री ने सीएमओ डॉ. जीके निगम से पूछताछ की। कोई स्पष्ट जवाब न मिलने पर मऊरानीपुर विधायक नाराज हो गए। विधायक ने कहा कि सीएमओ को कुछ जानकारी नहीं होती है। इनसे महकमा नहीं संभल रहा है। सदर विधायक रवि शर्मा ने भी कहा कि सीएमओ को कुछ पता नहीं होता है। पता नहीं कैसे विभाग चल रहा है। मालूम हो कि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत पहले ही लखनऊ में मंत्री से सीएमओ की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed