फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minimum rent 1420 rupees after that reach 21 thousand

न्यूनतम किराया 1420 रुपये मासिक, अधिकतम बोली बढ़कर पहुंची साढ़े इक्कीस हजार

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minimum rent 1420 rupees after that reach 21 thousand
झांसी। नगर निगम द्वारा अल्हाघाट पर सब्जी मंडी में बनाए गए 84 चबूतरों (प्लेटफार्म) की निलामी नगर निगम सभागार में की गई। एक चबूतरे का मासिक किराया 1420 रुपये तय किया गया था। चबूतरा नंबर 19 की बोली बढ़कर साढे़ इक्कीस हजार रुपये पर पहुंची।
विज्ञापन

फुटपाथ दुकानदारों को स्थाई रोजगार मुहैया कराने के लिए नगर निगम द्वारा पहूज नदी के नजदीक स्थित आल्हाघाट पर फ्रूट सब्जी मंडी में 84 चबूतरों का निर्माण किया गया है। चबूतरों की नीलामी ओपन बोली के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें महज 47 लोगों ने ही आवेदन किया था। नगर निगम सभागार में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 47 चबूतरों की नीलामी की गई। नीलामी के दौरान आवंटन को लेकर हर कोई उतावला नजर आ रहा था। नीलामी में बोली बोलने वाले किसी भी सूरत में चबूतरे का आवंटन चाहते थे। जिसके चलते लगातार बोली में इजाफा होता रहा। अंतिम बोली साढ़े इक्कीस हजार तक पहुंच गई। अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि प्लेटफार्म के लिए 47 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें सभी का आवंटन कर दिया गया है। बाकी बचे हुए प्लेटफार्म के लिए दोबारा से आवंटन प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed