फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minimum para 10 degree in jhansi

दस साल में सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम पारा पहुंचा 10 डिग्री

Sat, 21 Nov 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Minimum para 10 degree in jhansi
झांसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के चलते 20 नवंबर की सुबह पिछले दस सालों में सबसे सर्द रही। शुक्रवार की तड़के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले दस सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो झांसी में 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश भी हुई है। इस कारण मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ों की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं। इन्हीं हवाओं ने शुक्रवार को झांसी का न्यूनतम तापमान इतना गिरा दिया कि दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। 20 नवंबर की सुबह तड़के झांसी का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि सुबह की सर्दी ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगे के दिनों में सर्दी का ग्राफ और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

आगे ये रह सकता पारा
............................
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 26 9
रविवार 27 10
सोमवार 27 9
मंगलवार 27 11
बुधवार 27 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed