Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mini stadium built with Rs 20 crore can start next month

Jhansi News: अगले महीने शुरू हो सकता है 20 करोड़ से बना मिनी स्टेडियम

Sat, 21 Sep 2024 03:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Mini stadium built with Rs 20 crore can start next month
फोटो..
विज्ञापन

- संचालन के लिए चार फर्मों ने डाला टेंडर, बिपिन रावत पार्क के लिए आईं छह निविदाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 20 करोड़ से जीआईसी में बना मिनी स्टेडियम अगले महीने शुरू हो सकता है। इसके संचालन के लिए चार फर्मों ने टेंडर डाला है। 21 सितंबर यानी शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिड खोली जाएगी।
झांसी को खेल नगर के रूप में भी जाना जाता है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की ये कर्म स्थली है। उनके अलावा भी यहां से कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। झांसी में अब तक खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम ही बड़ा खेल मैदान था। यहां पर हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग आदि खेल होते हैं। मगर अब एक और प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिनी स्टेडियम बनकर तैयार है। मार्च 2024 में इसका लोकार्पण किया जा चुका है। यहां हॉकी टर्फ, प्रोफेशनल और टर्फ वाला क्रिकेट मैदान है। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबाल, बैडमिंटन कोर्ट, पवेलियन, वीआईपी लाउंज बनाए गए हैं। दिन और रात के मैच के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। रात में खिलाड़ी अभ्यास भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत कुछ समय पहले जब इसके संचालन का टेंडर निकाला गया था, तब किसी भी फर्म ने टेंडर नहीं डाला। हाल ही में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत दूसरी बार मिनी स्टेडियम के संचालन का टेंडर निकाला गया था। इसकी अंतिम तारीख 13 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया था। अब इसके संचालन के लिए चार फर्मों ने टेंडर डाला है। ऐसे में अक्तूबर में मिनी स्टेडियम शुरू हो सकता है।

:::
बिपिन रावत पार्क के लिए आए छह टेंडर
किले की तलहटी में बने बिपिन रावत पार्क के संचालन के लिए भी छह टेंडर आए हैं। अनियमितता की शिकायतें होने पर इसका टेंडर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed