फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mini marathon in jhansi for rani lakshmi bai

रानी के लिए आज दौड़ेगी झांसी

Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mini marathon in jhansi for rani lakshmi bai
स्वतंत्रता की प्रथम दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के लिए उनका प्यारा नगर झांसी एकजुट होकर आगे आया है। आम-ओ-खास सब तैयार हैं। नगरवासियों की इन भावनाओं का सम्मान करते हुए अमर उजाला ने आयोजनों की श्रृंखला बनाई है। इस कड़ी में आज सुबह आठ बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित उनकी प्रतिमा से ‘मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व शिक्षक, होमगार्ड व पुलिस के जवान, खिलाड़ी, अफसर, जनप्रतिनिधियों समेत जन सामान्य के लोग भारी संख्या में हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह है। शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संग्राम का बिगुल झांसी की धरती से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने फूंका था। इसके जरिये उन्होंने नारी अस्मिता को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का भी काम किया था। 19 नवंबर को उनकी जयंती है। इस बार अमर उजाला रानी की जयंती को अनूठे अंदाज में मना रहा है। इसके तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को शहर में मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुरुआत सुबह आठ बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क से रानी की प्रतिमा स्थल से होगी। यहां से मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च इलाइट चौराहे होते हुए वापस किला गेट पर पहुंचकर समाप्त होगा। रानी की जयंती के उपलक्ष्य में पहली बार होने वाले इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का आलम है। हर खास और आम इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर निगम की ओर से मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च रूट की साफ-सफाई की गई। विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च में शामिल लोगों की जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed