फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   " Millionaires " made 'poor' ??in the paper

‘लखपतियों’ को कागजों में बनाया ‘गरीब’

Sun, 07 Jun 2015 12:02 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना पर भी फर्जीवाड़ा का दीमक लग गया है। शहर में ढाई सौ अपात्रों को योजना का लाभ देते हुए उनके खातों में रकम ट्रांसफर कर दी गई। जांच मेें जब इसका खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को अपात्रों से पेंशन के पैसों की रिकवरी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में समाजवादी पेंशन योजना के करीब 5200 लाभार्थी हैं। जिलाधिकारी अनुराग यादव को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि समाजवादी पेंशन योजना का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को लाभार्थियों की जांच कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में कर अधीक्षक व कर संग्राहकों ने घर- घर जाकर सर्वे किया। जांच के दौरान विभिन्न वार्डों के 250 लाभार्थी अपात्र पाए गए। जबकि, उक्त लाभार्थियों द्वारा यह शपथ पत्र दिया गया था कि उनके यहां मोटर साइकिल समेत अन्य सुख-सुविधाओं का अभाव है। किसी तरह से परिवार का गुजर-बसर हो रहा है। जांच के समय कुछ लाभार्थियों के यहां इंडिका कार, मारुति वैन, ट्रैक्टर मिला, कई तो काफी दौलतमंद पाए गए। नगर निगम प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी थी। इसी कड़ी में डीएम ने नगर निगम को सर्वे करने वाले कर्मचारियों से अपात्रों से रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी योजना है। मालूम हो कि उक्त अपात्रों को लगभग पांच माह से प्रतिमाह पांच सौ रुपये पेंशन का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed