{"_id":"4794a1a76c0b1d512b0b1b52fd9ee2a3","slug":"military-wife-gangrep-two-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की पत्नी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर फौजी की पत्नी से गैंगरेप करने और बनाई गई क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा कर कलमबंद बयान दर्ज करा दिए गए हैं।
सीओ सिटी कल्याण सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला थाना पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से गैंगरेप के आरोपी अमित नगरिया पुत्र राधा बल्लभ निवासी पुरानी पसरट को घर से और शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ सिल्लू पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी नझाई बाजार को दुकान से गिरफ्तार कर लिया । अब पुलिस तीसरे फरार आरोपी पप्पन की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर 164 के कमल बंद बयान करवा दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सदर बाजार निवासी एक फौजी की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत की थी कि 14 जनवरी को पुत्री के जन्म दिन पर वह खरीददारी करने मानिक चौक सर्राफा बाजार में अमित की दुकान पर गई। खरीददारी के दौरान अमित ने अपने दोस्त पप्पन सोनी व शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ सिल्लू से मिलवाया। उन्होंने घर का पता पूछा और शाम को बधाई देने के बहाने घर आ गए। तीनों 20 जनवरी को कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आए। कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद वह होश खो बैठी। होश आने पर कपड़े अव्यवस्थित मिले और कमरे में यह तीनों लोग मौजूद थे। बलात्कार की क्लिपिंग बना कर आरोपी तभी से शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पांच जून को आरोपियों ने धमकी दी कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर क्लिपिंग वाट्सएप्स पर डाल देंगे।