फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   migrant workers karnataka andra pradesh

अब कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से लौटने लगे प्रवासी मजदूर

Fri, 30 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
migrant workers karnataka andra pradesh
झांसी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ देश के तमाम राज्यों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लागू हो गए हैं। इससे प्रवासी मजदूरों के लौटने का सिलसिला तेज हो चला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक से मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति, तेलंगाना और कर्नाटक एक्सप्रेस से प्रवासी मजदूर वापस लौटे।
विज्ञापन

एक महीने पहले महाराष्ट्र में संक्रमण बढ़ने के बाद प्रवासी मजदूरों का लौटना शुरू हो गया था, जो अब तक जारी है। आंध्र प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते सरकार ने प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इस कारण मजदूर वापस आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को काफी भीड़ रही। कर्नाटक में 14 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। तेलंगाना में यही हाल है। इन राज्यों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। वहां काम धंधा ठप होने के बाद मजदूरों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

----------
कहते हैं मजदूर
तेलंगाना में टेलरिंग का काम करता था। वहां पर सब कुछ बंद हो गया है। अब वापस अपने शहर दमोह जा रहा हूं। वहीं पर कुछ करुंगा।- जुगलकिशोर, दमोह
---------
हैदराबाद में मजदूरी करता था। सुनने में आ रहा है कि वहां तीन मई से लॉकडाउन हो रहा है। इसलिए पहले ही चला आया हूं।- रामपाल, सिद्धार्थनगर
----------
आंधप्रदेश में गद्दे बनाने का काम करता था। अब कोरोना के चलते व्यापार बंद हो गया है। मालिक ने वापस भेज दिया है।- शरण कुमार, लखनऊ
-----------
पिछले साल लॉकडाउन लगा था, तो वापस आ गए थे। इस बार भी ऐसा ही लग रहा है। घर आ गया हूं। वहीं पर कुछ करुंगा।- साजराम, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed