फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mighty people hostage newly married couple in temple in Jhansi

झांसी: मंदिर में जूता पहनकर जाने से रोका तो हुआ हंगामा, समझौता होने के बाद निपटा मामला

Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mighty people hostage newly married couple in temple in Jhansi

रविवार को थाना सीपरी बाजार स्थित आरी गांव में दूल्हे के जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले को दूसरा रूप देते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां देर शाम राजीनामा हो गया।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार स्थित आरी गांव निवासी रामेश्वर गौतम रेलवे में ट्रॉलीमैन के पद पर कार्यरत हैं। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ थाना प्रेमनगर स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। 19 अप्रैल को उनके बड़े पुत्र वीर सिंह गौतम की अंबावाय में रहने वाले जितेंद्र की पुत्री से शादी हुई थी।
विज्ञापन


रविवार को वीर सिंह अपने परिजनों के साथ आरी गांव स्थित मातन मंदिर में हाथे लगाने गए थे। इसी बीच दूल्हा वीर सिंह जूता पहनकर मंदिर के अंदर जाने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा वीर सिंह को रोके जाने को लेकर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची।

दूल्हा पक्ष के पिता रामेश्वर गौतम का आरोप था कि वे पूजा अर्चना के मंदिर पहुंचे थे, तभी गांव के दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सभी को मंदिर जाने से रोक दिया।

उनका आरोप है जातिवाद के चलते उनको अंदर नहीं दिया जा रहा था। विरोध करने पर दबंगों ने धमकी भी दी। थाने पर मामले की पड़ताल के दौरान रिश्तेदार व परिजन एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। देर शाम दोनों पक्षों में चली बातचीत के बाद राजीनामा हो गया। 


दूल्हा जूता पहनकर मंदिर में अंदर जा रहा था, जिसे रोकने पर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने पड़ताल की थी, जहां मामला जूता पहनकर अंदर जाने का निकला। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed