{"_id":"6684a1367fba8881890c8f04","slug":"middle-aged-man-kept-showing-obscene-videos-to-a-minor-girl-trembled-with-fear-jhansi-news-c-11-jhs1002-344523-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाता रहा अधेड़, खौफ से थर्रा गई बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाता रहा अधेड़, खौफ से थर्रा गई बच्ची
विज्ञापन
झांसी। रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खाेलने वाली मंगला एक्सप्रेस की घटना इतनी शर्मनाक और खौफनाक थी कि इसकी शिकार हुई बच्ची अब भी अधेड़ की हरकतों को याद कर सहम जा रही। पूरी रात बच्ची ने पिता की उम्र वाले इंसान की शक्ल में हैवान की हरकतों को सहा। अधेड़ उसकी आंखों के सामने मोबाइल पर अश्लील वीडियो जबरन दिखाता रहा। बच्ची ने चादर से मुंह छिपाया तो वह भी खींच दी।
रविवार की रात 1:58 बजे ग्वालियर निवासी महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस के ए-वन कोच में सवार हुई थी। ट्रेन जब सोमवार रात 12:59 बजे इटारसी रुकी तो ए-वन कोच में महिला की सीट के ही सामने वाली 35 नंबर बर्थ पर दिल्ली के शहादरा का निवासी 48 वर्षीय अजीत सिंह आकर लेट गया। उसे यहां से हजरत निजामुद्दीन तक यात्रा करनी थी। ट्रेन रात 2.30 बजे इटारसी और भोपाल के बीच चल रही थी और बच्ची की मां समेत सभी यात्री सो चुके थे। यहां बच्ची अपनी सीट पर लेटी मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी बात का लाभ अधेड़ ने उठाया। अधेड़ की गंदी नजर बच्ची पर पड़ी और वह उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा। जब बच्ची डर के कारण दुबक गई तो आराेपी की हिम्मत और बढ़ गई। उसने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो चलाकर उसकी स्क्रीन बच्ची की ओर कर दी। उसकी हरकत से सहमी बच्ची ने डर के कारण अपना मुंह चादर में छिपा लिया। लेकिन, इस पर भी आरोपी बाज नहीं आया और बच्ची की चादर खींचने का प्रयास करने लगा। आरोपी लगातार डेढ़ घंटे तक अपनी हरकतें दोहराता रहा। (संवाद)
--
- बच्ची ने मुंह मोड़ा तो आरोपी सीट बदल कर सामने ही लेट गया
नाबालिग बच्ची ने झांसी स्टेशन पहुंच कर बताया कि आरोपी अधेड़ से बचने के लिए जब वह दूसरी ओर पैर कर लेट गई तो आराेपी अपनी सीट छोड़कर उसके सामने की खाली सीट पर आकर लेट गया। यहां उसकी हरकत और भी बढ़ गईं। आरोपी बच्ची के सामने ही अपने कपड़े निकालने लगा। तब जाकर बच्ची ने अपनी मां को नींद से जगाया और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
--
- बीना में नहीं मिली मदद
नाबालिग बच्ची की मां ने अधेड़ द्वारा बच्ची के साथ की गई अश्लीलता की जानकारी ट्रेन में तैनात टीटीई को दी, जिसके बाद टीटीई ने भोपाल और झांसी कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया। लेकिन, भोपाल मंडल ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। ट्रेन जब सुबह 4.46 बजे बीना स्टेशन पहुंची तो यहां दो सिपाही आए और घटना की जानकारी लेकर चले गए।
--
भोपाल जीआरपी करेगी मामले की जांच
ग्वालियर पहुंचकर महिला ने जीआरपी थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। चूंकि, घटना की शुरूआत भोपाल में हुई थी तो ऐसे में जीआरपी ग्वालियर ने मुकदमा दर्ज कर भोपाल जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया है। अब जीआरपी भोपाल ही मामले में कार्रवाई करेगी।
--
यात्री सुरक्षा के दावे हवा-हवाई, तीन दिन में छेड़खानी की दो घटनाएं हो चुकी हैं
रेल यात्री सुरक्षा के दावों में कितना दम है यह बात मनचलों ने चलती ट्रेन में महिला और बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर सिद्ध कर दिया है। बीते तीन दिन में दो घटनाएं हो चुकी हैं कि जिसमें रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को मनचलों ने मानसिक तौर पर प्रताड़ना दी है। बीते शनिवार को दिल्ली से झांसी आ रही युवती के साथ जीटी एक्सप्रेस में सैन्यकर्मी ने अश्लीलता की तो अब दूसरा मामला मंगला एक्सप्रेस में हो गया।