फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mid day meal prepared amid filth...teacher found missing

Jhansi News: गंदगी के बीच बना मिड डे मील... गायब मिले शिक्षक

Thu, 08 Feb 2024 11:54 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 08 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal prepared amid filth...teacher found missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। परिषदीय स्कूलाें में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की पोल बृहस्पतिवार को बीएसए के निरीक्षण में खुली। इस दौरान विद्यालय की रसोई में गंदगी मिली, तो प्रधानाध्यापक के पास मिड डे मील का सैंपल नहीं मिला। वहीं कई स्कूलों में शिक्षक गायब मिले।
बीएसए नीलम यादव ने बृहस्पतिवार को बामौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अचौसा का निरीक्षण किया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक और अनुचर अनुपस्थित मिले। विद्यालय में 43 में से 14 विद्यार्थी ही उपस्थित थे। यहां रसोई में गंदगी का आलम था। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतिदिन मध्याह्न भोजन नहीं बनता है। मध्याह्न भोजन रजिस्टर में विद्यार्थियों की संख्या दर्ज नहीं की गई थी। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

वहीं चिरगांव ब्लॉक के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय उजयान में तीन शिक्षामित्र और एक शिक्षिका अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय उजयान में शिक्षक बोर्ड नहीं लगा था। साथ ही विद्यालय का अनुदेशक जुलाई से अनुपस्थित मिला। नवीन प्राथमिक विद्यालय खड़ेसर में 52 में से 30 विद्यार्थी उपस्थित थे, लेकिन शिक्षा का स्तर बहुत निम्न मिला। विद्यालय का शौचालय गंदा मिला। कंपोजिट विद्यालय इटौरा में 120 में से 55 विद्यार्थी ही उपस्थित थे। यहां भी मध्याह्न भोजन के रजिस्टर में विद्यार्थियों की संख्या दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बैरीलालपुरा में मध्याह्न भोजन में खाद्यान्न सामग्री बहुत कम मिली। विद्यार्थियों को गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा था। कन्या प्राथमिक विद्यालय बमनुआ में 143 और 108 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बमनुआं में कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग नहीं किया गया था। 133 में से मात्र 65 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय परगहना में व्यवस्था संतोषजनक मिली। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है। जबकि गायब शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed