फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meter tampering involvement will be on the job

मीटर छेड़छाड़ में संलिप्तता पर जाएगी नौकरी

Sat, 23 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विद्युत मीटर में छेड़छाड़  या रीडिंग स्टोर कराने में किसी अधिकारी, बाबू या लाइन मैन की संलिप्तता मिलने पर उसका निलंबन तो होगा ही नौकरी भी जा सकती है। गाजियाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद ऐसा निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन



उन्होंने वर्ष 2014- 15 वित्तीय सत्र के दौरान पूरे यूपी में झांसी जोन के थ्रू रेट में प्रथम आने पर प्रशंसा जाहिर की। झांसी जोन के थ्रू रेट में एक साल के अंदर 61 पैसे का इजाफा हुआ। इसके अलावा उन्होंने बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने व शत प्रतिशत मीटर उपभोक्ता के परिसर के बाहर लगाने के निर्देश दिए। झांसी के एनआईसी रूम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य अभियंता वितरण के के शर्मा, अधीक्षण अभियंता नगर राकेश कुमार गुप्ता, ग्रामीण महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता हेमराज, पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



सर्वर ठप होने से काम बाधित
झांसी। विद्युत विभाग में पिछले तीन दिनों से बिल बनाने व जमा करने को छोड़ बाकी काम ठप हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।


विद्युत विभाग को एचसीएल कंपनी इंटरनेट सुविधा प्रदान करती है। पिछले तीन दिन से एचसीएल कंपनी ने लखनऊ स्थित अपने मुख्य सर्वर से बिल जमा करने व नए बिल बनाने की सुविधा को छोड़ बाकी सभी व्यवस्थाओं को बंद कर रखा है। इससे बिल सुधारने, नए कनेक्शन देने, लोड बढ़वाने, मीटर की सीलिंग चढ़ाने आदि काम ठप पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed