{"_id":"6830d59a5a9ad2aa01018a04","slug":"mercury-changed-the-zodiac-sign-people-will-get-benefit-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-561762-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुध ने किया राशि परिवर्तन, मिलेगा लोगों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुध ने किया राशि परिवर्तन, मिलेगा लोगों को लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोछाभांवर। शुक्रवार को बुध ग्रह ने राशि परिवर्तन करते हुए वृष राशि में प्रवेश किया। ज्योतिषियों के अनुसार वृष राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य हैं। दोनों के एक ही राशि में होने से लगभग सभी राशि के जातकों को आर्थिक प्रगति एवं स्वास्थ्य लाभ मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी।
आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार मई में सूर्य, बृहस्पति तथा राहु व केतु का राशि परिवर्तन हो चुका है। ये विभिन्न राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव डाल रहे हैं। उनके अनुसार बुध ग्रह ने मई में ही राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश किया था। अब शुक्रवार को मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश किया है। इससे मिथुन, कुंभ, मीन, धनु, कन्या, कर्क, मकर, वृष एवं वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य तथा धन, प्रतिष्ठा में लाभ मिल सकता है। जबकि, तुला, सिंह व मेष राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी।
बाक्स
एकादशी पर की श्री विष्णु की आराधना
शुक्रवार को महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में अचला (अपरा) एकादशी श्रद्धा भक्ति से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में एकादशी की कथा सुनी। मौसमी फल, मिट्टी के लघु कलश में मीठा शरबत, पंखा आदि दान किए। श्रद्धालुओं ने श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। वहीं, कई स्थानों पर शरबत का वितरण हुआ।